24वीं बिहार राज्य पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप–2026

Date: 2026-02-22
news-banner

समस्तीपुर के पटेल मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में 24वीं बिहार राज्य पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप–2026 का आयोजन उत्साह एवं गरिमा के साथ किया जा रहा है। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन डॉ. शिवाजी कुमार, अध्यक्ष, बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन सह पूर्व राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन, बिहार सरकार, समाज कल्याण विभाग द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह आयोजन दिव्यांग खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने तथा खेल के माध्यम से आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप में बिहार के 29 जिलों से 72 दिव्यांगजन खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में व्हीलचेयर वर्ग (WH1 एवं WH2), खड़े होकर खेलने वाले अंग विकलांगता वर्ग (SL3, SL4 एवं SU5) तथा छोटे कद वर्ग (SH6) के जूनियर एवं सीनियर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। वर्तमान में प्रतियोगिता के मैच जारी हैं और खिलाड़ियों के बीच रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। अंतिम परिणाम आज संध्या 6:00 बजे तक घोषित होने की संभावना है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री तरुण कुमार, विधान पार्षद, समस्तीपुर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री अजय कुमार (विधायक, विभूतिपुर), श्री समबालक पासवान (उप महापौर), श्री स्मजीत निर्गुणी (शिक्षाविद एवं समाजसेवी), श्री संजय कुमार सिंह (भाजपा उपाध्यक्ष), श्री व्रजेश कुमार (अपर समाहर्ता, समस्तीपुर), श्री मनीष कुमार (उपनिदेशक आईटी सह जिला सूचना पदाधिकारी), श्री नवीन कुमार (अध्यक्ष, समस्तीपुर बैडमिंटन संघ), श्री अमर भूषण प्रकाश (जिला समन्वयक, पैरा बैडमिंटन) एवं श्री राम महामाया चौधरी (आयोजन सहयोगी) शामिल रहे।

आयोजन को सफल बनाने में श्री लाल तुरहा, श्री अभिषेक आनंद एवं श्री तुलसी कुमार का विशेष सहयोग रहा। तकनीकी सहयोग में श्री गुरुदीप कुमार, श्री जयनाथ जी, श्री लालू जी, श्री शमशेर जी एवं श्री नजमुल जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।  

advertisement image

Leave Your Comments