भरत तिवारी एनकाउंटर केस के नामजद पूर्व SDPO राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, पटना में बने मद्य निषेध DSP

Date: 2026-07-01
news-banner

B I H A R


भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में नामजद तत्कालीन जगदीशपुर SDPO राजेश कुमार शर्मा को लाइन हाजिर किए जाने के महज सात दिन के भीतर नई पोस्टिंग मिल गई है। बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उन्हें पुलिस उपाधीक्षक, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना में पदस्थापित किया गया है।

राजेश कुमार शर्मा का नाम भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में दर्ज हत्या के मुकदमे में शामिल है। भरत तिवारी की मां के बयान के आधार पर पुलिस ने SHO राजेश मालाकार, SDPO राजेश कुमार शर्मा समेत कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।

इधर, आरोपी अधिकारी को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। भरत तिवारी के परिजन लगातार नामजद पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, बिहार सरकार के पुलिस प्रशासन में हुए इस बड़े फेरबदल के बीच राजेश कुमार शर्मा की नई तैनाती को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।


EXPOSE BIHAR DESK

advertisement image

Leave Your Comments