कोलंबिया में प्लेन क्रैश में सांसद समेत 15 लोगों की मौत हुई। सैटेना एयरलाइन का विमान 23 मिनट की उड़ान पर था

Date: 2026-01-29
news-banner
एक और प्लेन क्रैश, कोलंबिया में सांसद सहित 15 लोगों की मौत- एक भी जान नहीं बचीColombia Plane Crash: प्लेन में 13 यात्री और 2 क्रू मेंबर थे. उड़ान में 23 मिनट लगने वाले थे और इसे कोलंबिया की सरकारी एयरलाइन सैटेना द्वारा ऑपरेट किया जा रहा था.

एक कोलंबियाई सांसद सहित 15 लोगों को ले जा रहा एक प्लेन बुधवार, 28 जनवरी को वेनेजुएला की सीमा के पास एक पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हो गया, जिसमें सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की मौत हो गई. यह प्लेन ट्विन-प्रोपेलर प्लेन था और इसने कोलंबिया के सीमावर्ती शहर कुकुटा से उड़ान भरी थी. स्थानीय समयानुसार दोपहर (1700GMT) में ओकाना में उतरने से कुछ समय पहले इसका हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क टूट गया था.

प्लेन में 13 यात्री और क्रू के दो सदस्य थे, उड़ान में 23 मिनट लगने वाले थे और इसे कोलंबिया की सरकारी एयरलाइन सैटेना द्वारा ऑपरेट किया गया था. ट्विन-प्रोपेलर प्लेन को आमतौर पर ट्विन-इंजन विमान कहा जाता है. ये ऐसे हवाई जहाज हैं जिनमें दो पंखे (प्रोपेलर) होते हैं, जो आमतौर पर पंखों पर लगे टर्बोप्रॉप या पिस्टन इंजन द्वारा संचालित होते हैं.

कोलंबियाई विमानन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया, "कोई जीवित नहीं बचा है." यह प्लेन क्रैश क्यों हुआ, इसका कारण तत्काल ज्ञात नहीं हो सका है.

11 जनवरी को भी कोलंबिया के बोगोटा में एक चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया था. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में कोलंबिया के लोकप्रिय गायक और गीतकार येइसन जिमेनेज भी शामिल थे. 
advertisement image

Leave Your Comments