समस्तीपुर में शराब लदी बोलेरो पलटी, 85 बोतल विदेशी शराब बरामद

Date: 2026-04-21
news-banner
तस्वीर : AI Generated by Expose Bihar (सांकेतिक)

S A M A S T I P U R

समस्तीपुर/कल्याणपुर: जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक के समीप सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जब विदेशी शराब से लदी बोलेरो अचानक सड़क पर पलट गई। हालांकि वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।

स्थानीय लोगों के अनुसार बोलेरो सोमनाहा की ओर से आ रही थी और अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक जनरल स्टोर की दुकान को भी नुकसान पहुंचा है।

घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर रणवीर कुमार रावत मौके पर पहुंचे और वाहन को जब्त कर थाना ले जाया गया। जांच के दौरान बोलेरो से 85 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों द्वारा शराब की कुछ बोतलें लूट लेने की भी जानकारी सामने आई है।

EXPOSE BIHAR DESK

advertisement image

Leave Your Comments