समस्तीपुर में 18 फरवरी तक शुष्क मौसम, न्यूनतम तापमान 10–12 डिग्री रहने का अनुमान

Date: 2026-02-14
news-banner

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 18 फरवरी तक आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन वर्षा की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पछिया हवा 4 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 80 से 90 प्रतिशत तक रहने की संभावना है, जबकि दोपहर में यह घटकर 30 से 35 प्रतिशत तक आ सकती है। सुबह और देर शाम हल्की ठंड का असर बना रह सकता है।

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि समय पर बोई गई गेहूं की फसल यदि ‘जी गामा’ अवस्था में पहुंच चुकी है तो उसकी सिंचाई करें। साथ ही 30 किलोग्राम नाइट्रोजन प्रति हेक्टेयर की दर से टॉप ड्रेसिंग करने की अनुशंसा की गई है, ताकि फसल की बढ़वार बेहतर हो सके।

advertisement image

Leave Your Comments