‘अपना वादा नहीं निभाया, इसलिए जाना पड़ा जेल’ — राजपाल यादव पर दिल्ली हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी

Date: 2026-02-12
news-banner
दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई की। अदालत ने टिप्पणी की कि राजपाल को जेल इसलिए जाना पड़ा क्योंकि उन्होंने अपना वादा नहीं निभाया। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने कहा कि राजपाल ने कई बार वादा किया था कि वे पैसे चुकाएंगे, लेकिन वे ऐसा करने में विफल रहे। यह याचिका परिवार में शादी के आधार पर जमानत मांगने के लिए दायर की गई थी।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की जमानत याचिका को लेकर आज गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि आपने अपने वादे को नहीं निभाया, इसलिए जेल जाना पड़ा है।

परिवार में शादी के आधार पर जमानत की मांग को लेकर अभिनेता राजपाल यादव की तरफ से दायर याचिका पर मौखिक टिप्पणी करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि आपके मुवक्किल जेल इसलिए गए, क्योंकि उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया।

न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने कहा कि कम से कम दो दर्जन मौकों पर राजपाल यादव ने बयान दिया कि वह अपना वादा पूरा करेंगे और पैसे देंगे, लेकिन ऐसा करने में नाकाम रहे।

advertisement image

Leave Your Comments