समस्तीपुर के विभूतिपुर में प्रेमी के घर से विवाहिता बरामद, जमुई पुलिस ले गई साथ

Date: 2026-02-27
news-banner

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से जमुई पुलिस ने एक विवाहिता को उसके कथित प्रेमी के घर से बरामद किया है। यह कार्रवाई जमुई जिले में दर्ज एक मामले के सिलसिले में की गई। स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से की गई इस छापेमारी के बाद विवाहिता को अपने साथ जमुई ले जाया गया।


विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र में विवाहिता के परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसी कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि विवाहिता विभूतिपुर में अपने प्रेमी के घर पर रह रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे बरामद कर लिया।


बताया जाता है कि विवाहिता अविवाहित अवस्था में ही अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। बाद में परिजनों ने उसकी शादी जमुई जिले के एक गांव में करा दी। शादी के बाद कुछ समय तक वह ससुराल में रही, लेकिन बाद में वहां से निकलकर दोबारा अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। इसी घटना को लेकर उसके स्वजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।


पुलिस ने विवाहिता को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत बरामद किया है। उसे संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, जहां उसके बयान दर्ज किए जाएंगे और आगे की कार्रवाई तय होगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है और कानून के अनुरूप ही अगला कदम उठाया जाएगा।

advertisement image

Leave Your Comments