'नीतीश कुमार सिर्फ लड़का-लड़की करते हैं', बिहार की पूर्व CM का सदन से बाहर किए जाने पर रिएक्शन

Date: 2026-02-10
news-banner
पटना Bihar Politics:विधानपरिषद में मंगलवार को मंत्री अशोक चौधरी और राजद एमएलसी सुनील सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। गालीगलौज तक की स्‍थ‍िति‍ आ गई। 

हालात बिगड़ते देखकर सभापति‍ ने मार्शलों से विपक्षी सदस्‍यों को बाहर करवा दिया। सदन से बाहर निकलीं नेता विरोधी दल व पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने पत्रकारों से बातचीत में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। 

उन्‍हाेंने कहा कि नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री पद की गरिमा भूल गए हैं। सदन में गंभीर मुद्दों पर बात करने की जगह वे लड़का-लड़की बात करते रहते हैं। 

आसन ने ही निकाल दिया तो आ गए: राबड़ी देवी
सदन से निकाले जाने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि  जब आसन से ही आदेश मिल गया तो 12 घंटा के लिए बाहर आ गए। आसन ने हमलोगों की बात नहीं सुनी। 

मालूम हो कि दरभंगा दुष्‍कर्म समेत अन्‍य मामलों को लेकर मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्‍य वेल में पहुंचकर हंगामा करने लगे। 

वे राबड़ी देवी के मामले में सत्‍ता पक्ष से माफी मांगने की जिद पर अड़े थे। इसी क्रम में मंत्री अशोक चौधरी और राजद के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह आमने-सामने हो गए।  

दोनों नेताओं के बीच जमकर बहस हो गई। बात एक-दूसरे को देख लेने और औकात दिखा देने तक पहुंच गई।  यह देखकर सभापत‍ि अपने आसन से खड़े हो गए।  

उन्‍होंने मार्शल को बुलाकर विपक्षी सदस्‍यों को सदन से बाहर करवा दिया। इस मामले में एक की कार्यवाही से विपक्षी सदस्‍यों को सस्‍पेंड भी कर दिया गया।  

बता दें कि इस मामले में सत्‍ता पक्ष की ओर से जदयू नेता श्‍याम रजक ने सीएम नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के देवर-भाभी के रिश्‍ते की चर्चा की है। 

advertisement image

Leave Your Comments