समस्तीपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 नए सीओ, 6 बीडीओ और 4 सीडीपीओ की तैनाती, अभिषेक चौबे बने नए ट्रैफिक DSP

Date: 2026-07-02
news-banner
S A M A S T I P U R

समस्तीपुर जिले में प्रशासनिक और पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। विभागीय आदेश के तहत जिले के 12 अंचलों में नए अंचलाधिकारी (सीओ), छह प्रखंडों में नए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और चार प्रखंडों में नई बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) की नियुक्ति की गई है।

नए सीओ के रूप में रोसड़ा में सुमित कुमार, पूसा में वागीशा प्रियदर्शी, सिंघिया में मोनी कुमारी, शिवाजीनगर में अंबपाली यादव, विभूतिपुर में चंद्रशेखर, पटोरी में सकलदेव कुमार, जितवारपुर में आदित्य शंकर, दलसिंहसराय में मो. जमशेद, उजियारपुर में अभिषेक आनंद, मोहनपुर में संतोष कुमार, मोहिउद्दीननगर में विवेक कुमार सिंह और खानपुर में प्रिया आर्यणी की तैनाती की गई है।

इसके अलावा, जितवारपुर में दीनबंधू दीवाकर, शिवाजीनगर में वीरेंद्र सिंह, कल्याणपुर में अरविंद कुमार, वारिसनगर में आमना वासी, रोसड़ा में ममता कुमारी और बिथान में बबलू कुमार को नया बीडीओ बनाया गया है। वहीं, पूसा में अंशूवाला, दलसिंहसराय में विभा कुमारी, वारिसनगर में सुशीला कुमारी और सरायरंजन में कामनी कुमारी को नई सीडीपीओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दरभंगा के जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह का तबादला कर उन्हें समस्तीपुर का नया जिला कल्याण पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही, भू-अर्जन कार्यालय में आरओ सह कानूनगो पद पर भी नई तैनाती की गई है।

पुलिस विभाग में भी बदलाव करते हुए ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज का तबादला कर उन्हें मुख्यालय भेजा गया है। उनकी जगह 67वीं बैच के डीएसपी अभिषेक चौबे को समस्तीपुर का नया ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है। अब उनके कंधों पर शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और सुदृढ़ बनाने की जिम्मेदारी होगी।


EXPOSE BIHAR DESK

advertisement image

Leave Your Comments