41 दिनों तक बंद रहेगा समस्तीपुर ओवरब्रिज, पैदल चलने पर भी रोक; प्रशासन ने जारी किया वैकल्पिक रूट चार्ट

Date: 2026-07-03
news-banner
S A M A S T I P U R

समस्तीपुर शहर की जीवनरेखा कहे जाने वाले करीब 56 वर्ष पुराने ओवरब्रिज को मरम्मत कार्य के लिए 41 दिनों तक पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया है। वर्ष 1970 में बने इस पुल की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है और इसके कई हिस्से, विशेषकर एक्सटेंशन ज्वाइंट, गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त पाए गए हैं। इसी कारण 5 जुलाई से 15 अगस्त तक पुल पर वाहनों के साथ-साथ पैदल आवाजाही पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

सदर एसडीओ दिलीप कुमार और ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुल की मरम्मत 24 घंटे, तीन शिफ्टों में कराई जाएगी। मरम्मत के दौरान पुल के जर्जर एक्सटेंशन ज्वाइंट बदले जाएंगे और संरचना को मजबूत किया जाएगा।

ओवरब्रिज बंद रहने से शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। प्रमुख चौराहों और वैकल्पिक मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। रेलवे के साथ समन्वय स्थापित कर रेलवे गुमटियों को ट्रेन गुजरने के तुरंत बाद खोलने की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि जाम की स्थिति न बने।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जारी वैकल्पिक रूट चार्ट का पालन करें, यातायात नियमों का अनुपालन करें और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें, ताकि मरम्मत अवधि के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।


EXPOSE BIHAR DESK

advertisement image

Leave Your Comments