समस्तीपुर रूट पर स्पेशल ट्रेन: जयनगर-उधना के बीच अनारक्षित सेवा शुरू
Date: 2026-04-25
EXPOSE BIHAR DESK
📍 समस्तीपुर
बिहार के समस्तीपुर समेत मिथिलांचल क्षेत्र के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया है।
इस संबंध में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि जयनगर से उधना के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 09003/09004 उधना–जयनगर–उधना के बीच संचालित होगी, जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
रेलवे के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन 27 अप्रैल (सोमवार) को जयनगर से रवाना होगी। यह ट्रेन मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर होते हुए मुजफ्फरपुर तथा हाजीपुर के रास्ते उधना तक पहुंचेगी।
वहीं, गर्मी की छुट्टियों में घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए यह ट्रेन 26 अप्रैल (रविवार) को उधना से खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए जयनगर तक आएगी।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों के संचालन से भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
We may use cookies or any other tracking technologies when you visit our website, including any other media form, mobile website, or mobile application related or connected to help customize the Site and improve your experience.
learn more