समस्तीपुर में जाम से राहत की पहल, आज से सड़कों पर उतरेंगे ट्रैफिक वोलियंटर्स

Date: 2026-07-02
news-banner
S A M A S T I P U R

समस्तीपुर शहर की सड़कों पर लगने वाले लगातार जाम से लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर निगम ने 1 जुलाई से ट्रैफिक वोलियंटर्स की तैनाती शुरू कर दी है। मंगलवार को स्टेशन चौक पर आयोजित कार्यक्रम में चयनित वोलियंटर्स को पूर्ण पोशाक में सड़क पर उतारा गया। मेयर अनिता राम ने हरी झंडी दिखाकर सभी ट्रैफिक वोलियंटर्स को रवाना किया और उन्हें जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

मेयर ने कहा कि फिलहाल ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए मुख्य फोकस स्टेशन चौक पर रहेगा, जहां अक्सर भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ट्रैफिक वोलियंटर्स की तैनाती से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा और आम लोगों को काफी राहत मिलेगी।

इस दौरान मेयर अनिता राम ने नगर निगम की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि नगरपालिका के इतिहास में पहली बार रात्रि सफाई सेवा शुरू की गई है, जो सफल साबित हो रही है। इसके अलावा शहर में सड़कों और नालों का निर्माण, विद्यालयों में लाइब्रेरी की व्यवस्था तथा विभागाध्यक्षों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित कर विकास कार्यों में तेजी लाई जा रही है। कार्यक्रम में नगर आयुक्त, वार्ड पार्षद और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।


EXPOSE BIHAR DESK

advertisement image

Leave Your Comments