पटना जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता सम्पन्न

Date: 2026-01-30
news-banner
पटना । खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा गुरुवार को एकदिवसीय जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग में किया गया। 
इस प्रतियोगिता में पटना जिला के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं संस्थानों के लगभग 150 दिव्यांग खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों/ स्काट ने भाग लिया। 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि खेल न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक मजबूती भी प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाओं, चिकित्सा सहायता और तकनीकी सहयोग की व्यवस्था भी की गई थी, जिससे वे सुरक्षित और सहज वातावरण में अपना प्रदर्शन कर सकें।

जिला खेल पदाधिकारी पटना, श्री ओम प्रकाश ने बताया कि इस चयन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर पटना जिला टीम का गठन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी आगामी पटना प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिन्हें मानसिक दिव्यांग, शारीरिक दिव्यांग, मूकबधिर तथा डवार्फ श्रेणी में विभक्त कर विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। 
श्री ओम प्रकाश जिला खेल पदाधिकारी, पटना ने बताया कि इस चयन प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर पटना जिला टीम का गठन किया जाएगा जो आगामी पटना प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में भाग लेगी।
advertisement image

Leave Your Comments