मिथिला विजय स्तंभ कंदर्पीघाट पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Date: 2026-01-22
news-banner
झंझारपुर मधुबनी  : कन्दर्पीघाट में स्थित ऐतिहासिक मिथिला विजय स्तम्भ पर कन्दर्पीघाट युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम शिम्मर फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मिथिला विजय स्तम्भ पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने कन्दर्पीघाट युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। जय-जय भैरवी के सामूहिक गान से सम्पूर्ण वातावरण वीर-रस एवं श्रद्धा से ओतप्रोत हो गया। इस अवसर पर झंझारपुर के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. रंगनाथ चौधरी ने कहा कि कन्दर्पीघाट का युद्ध केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि मिथिला के स्वाभिमान, एकता और आत्मसम्मान का जीवंत इतिहास है। यह विजय स्तम्भ आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ने का कार्य करता है। शिम्मर फाउंडेशन के सचिव सुमित सुमन ने कहा कि संस्था का उद्देश्य मिथिला के वीर इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाना है। कन्दर्पीघाट के अमर शहीदों का बलिदान हमें अपने मूल्यों और परंपराओं की रक्षा हेतु निरंतर प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन आनंद मोहन झा ने किया तथा अध्यक्षता प्रो. विद्यनाथ झा ने की। इस समारोह में पं. जगदीश मिश्र, झंझारपुर के पूर्व एसडीओ डॉ. रंगनाथ चौधरी, प्रो. विद्यनाथ झा, योगानन्द झा, फूल सिंह, स्वर्णिम किरण झा 'प्रेरणा', रेखा चौधरी, डॉ. कृष्ण मुरारी झा, डॉ. श्रीशंकर झा, अमल झा, अनुराग मिश्रा, निधि कुमारी, नारायण यादव आदि थे।


advertisement image

Leave Your Comments