Video: अजित 'दादा' के निधन पर फूट-फूटकर रोईं सुप्रिया सुले, प्लेन क्रैश से टूटा पवार परिवार

Date: 2026-01-28
news-banner
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। पवार परिवार के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। अजित पवार के निधन के बाद उनकी बहन और एनसीपी नेता सुप्रिया सुले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अजित 'दादा' के गम में वे फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं।

डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार बारामती में परिजनों से मिलकर भावुक हो गईं। आज सुबह बारामती में एक चार्टर प्लेन की क्रैश लैंडिंग में अजित पवार की मौत हो गई।

विमान क्रैश होते ही आगे के गोले में तब्दील हो गया और आसमान में चारों ओर काला धुआं दिखाई देने लगा। लोगों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन तेज आग के कारण मदद नहीं कर सके।

प्लेन क्रैश के बाद हुआ धमाका- चश्मदीद
हादसे के समय मौजूद चश्मदीद ने बताया कि प्लेन जब नीचे आ रहा था तब हम ऐसे सोच रहे थे कि कहीं ये क्रैश न हो जाए और तभी ये क्रैश हो गया। हमें पहले लगा कि ये एयर ट्रैप पर उतर रहा है लेकिन क्रैश हो गया और उसके बाद धमाका हुआ। धमाके के बाद जब हम उसे देखने आए तो वहां प्लेन में आग लगी थी और उसके बाद 4-5 विस्फोट हुए।

चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे अजित पवार
अजित पवार सुबह करीब 8 बजे मुंबई से निकले थे और स्थानीय निकाय चुनावों से पहले अपने गृहनगर बारामती में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले थे।
advertisement image

Leave Your Comments