इंटरनेट पर वायरल Penguin Video का क्या है असली सच? 19 साल पहले बनी इस डॉक्यूमेंट्री का सीन कर रहा ट्रेंड

Date: 2026-01-25
news-banner
एक अकेले पेंगुइन का एक सिंपल क्लिप 2026 के सबसे बड़े वायरल सेंसेशन में से एक बन गया है। निहिलिस्ट पेंगुइन (Nihilist Penguin) मीम टिकटॉक, इंस्टाग्राम, रेडिट और दूसरे प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है।

19 साल पहले आई डॉक्यूमेंट्री का है ये क्लिप
यह फुटेज जो दुनिया भर के लोगों का ध्यान खींच रहा है, वह जर्मन फिल्म निर्माता वर्नर हर्जोग की 2007 की डॉक्यूमेंट्री 'एनकाउंटर्स एट द एंड ऑफ द वर्ल्ड' (Encounters at the End of the World) से लिया गया है। एक हिस्से में, हर्जोग और एक टीम एक अकेले पेंगुइन को देखती है जो अपनी कॉलोनी से अलग हो जाता है और समुद्र की ओर जाने के बजाय वह अंदर की ओर दूर, बर्फीले पहाड़ों की ओर चलने लगता है।

इंटरनेट पर क्यों वायरल है ये वीडियो
पेंगुइन आम तौर पर समुद्र और अपने साथी पक्षियों के पास रहते हैं, इसलिए यह व्यवहार दुर्लभ और चौंकाने वाला है। हर्जोग का नरेशन इसे एक तरह का 'मौत का मार्च' (Death March) भी कहता है क्योंकि पेंगुइन के लिए जमीन के अंदर जिंदा रहना मुश्किल है। जनवरी 2026 की शुरुआत में, इस अकेले पेंगुइन के छोटे क्लिप और एडिट तेजी से ऑनलाइन फैलने लगे, जिससे इसे 'निहिलिस्ट पेंगुइन' का निकनेम मिला।

क्या है इस वायरल वीडियो का मतलब?
'निहिलिस्ट पेंगुइन' मीम बहुत पॉपुलर हो गया है दरअसल पेंगुइन के इस तरह से अपने ग्रुप से अलग होना और उल्टी दिशा में अकेले चल पड़ना आज की लाइफस्टाइल और इंसानी भावनाओं से जोड़ा जा रहा है। कई लोगों के लिए, पेंगुइन का शांत लेकिन बिना मकसद का मार्च, आज की मुश्किलों को दिखाता है, जैसे बर्नआउट, इमोशनल थकान, रूटीन या उम्मीदों से अलग होने की इच्छा, या एक बहुत बड़ी दुनिया में खो जाने का शांत एहसास।

क्यों मिला 'निहिलिस्ट पेंगुइन' नाम
'निहिलिस्ट पेंगुइन' शब्द इसलिए पॉपुलर हुआ क्योंकि पेंगुइन की चाल जानबूझकर, शांत और अजीब तरह से फिलॉसॉफिकल लगती है, जैसे कि उसने जिंदगी के मतलब से पूरी तरह हार मान ली हो।

पेंगुइन के बिहेवियर के बारे में साइंस क्या कहती है?
सभी मीम्स के बावजूद, वैज्ञानिक कहते हैं कि इसमें कुछ भी फिलॉसॉफिकल नहीं हो रहा है। रिसर्चर्स और वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह व्यवहार दुर्लभ है लेकिन पेंगुइन में अनजान नहीं है। न्यूरोलॉजिकल समस्याएं या बीमारी होने की वजह से और कुछ पेंगुइन स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भटक सकते हैं। इसी के साथ साइंस कहता है कि इंसान वही मतलब निकालते हैं जो वो चाहते हैं।
advertisement image

Leave Your Comments