समस्तीपुर में रावण दहन को लेकर सुरक्षा सख्त, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर

Date: 2026-10-14
news-banner
S A M A S T I P U R

समस्तीपुर: विजयादशमी पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर दर्शकों की सुरक्षित आवाजाही, प्रवेश और निकास मार्ग, बैरिकेडिंग तथा सुरक्षित दर्शक क्षेत्र की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

रावण दहन के दौरान निर्धारित सुरक्षा दूरी बनाए रखने के साथ अग्निशमन सेवाओं और चिकित्सा सहायता की उपलब्धता पर भी विशेष जोर दिया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर

प्रशासन ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस गश्ती बढ़ाने तथा विधि-व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने की आवश्यकता बताई है। अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं के प्रसार पर नजर रखने के साथ किसी भी सूचना की सत्यता की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करने पर जोर दिया गया है।

साफ-सफाई और जनसुविधाओं पर भी ध्यान

पूजा स्थलों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई, पेयजल, पर्याप्त रोशनी और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनाए रखना तथा सभी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है।

जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने पर जोर दिया है।


EXPOSE BIHAR DESK

advertisement image

Leave Your Comments