B I H A R
पटना: बिहार सिविल कोर्ट में चपरासी (अटेंडेंट) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। यह परीक्षा 15 मार्च 2026 को दो पालियों में आयोजित की गई थी।
पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित हुई थी। इस भर्ती के तहत कुल 1673 पदों को भरा जाना था।
यह भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2022 में शुरू हुई थी, जिसके तहत 10वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए थे। करीब चार साल बाद 15 मार्च 2026 को परीक्षा आयोजित हुई थी और अभ्यर्थियों को अप्रैल के अंत तक रिजल्ट आने की उम्मीद थी।
प्रीलिम्स परीक्षा के बाद मेन्स परीक्षा भी प्रस्तावित थी, लेकिन अब प्रारंभिक परीक्षा रद्द होने से पूरी प्रक्रिया पर असर पड़ा है।
कारण स्पष्ट नहीं
ऑफिस ऑफ दि कन्वेनर, सेंट्रलाइज्ड सेलेक्शन एंड अपॉइंटमेंट कमिटी सह प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज, पटना द्वारा जारी नोटिस में परीक्षा रद्द करने का कारण नहीं बताया गया है।
वेतन और आयु सीमा
इस पद के लिए वेतन लेवल-1 के तहत 18,000 से 56,900 रुपये निर्धारित किया गया था। अनारक्षित पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 से 37 वर्ष रखी गई थी।
अब BSSC भर्ती का इंतजार
वहीं, बिहार में अब अभ्यर्थियों की नजर बीएसएससी की सेकेंड इंटर लेवल भर्ती पर है। भर्ती कैलेंडर के अनुसार करीब 26,000 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा जून-जुलाई 2026 में और मुख्य परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती के लिए 33 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जो इसे बिहार की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक बनाता है।
EXPOSE BIHAR DESK