बिहार मौसम अपडेट: पटना से वैशाली तक बारिश का अलर्ट, 40KM/H की रफ्तार से चलेगी हवा

Date: 2026-07-04
news-banner
B I H A R

बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के पटना केंद्र ने राज्य के कई जिलों के लिए येलो वॉच जारी करते हुए अगले कुछ घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार पटना, मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, औरंगाबाद, भभुआ (कैमूर) और रोहतास जिलों के अलग-अलग इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है। इन क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी आशंका है।

दक्षिण-पश्चिम बिहार के औरंगाबाद, भभुआ (कैमूर) और रोहतास जिलों में भी अगले कुछ घंटों के भीतर बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेत, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है।

पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस सीवान जिले के जीरादेई में दर्ज किया गया। इसके अलावा मोतिहारी में 36.0 डिग्री, वाल्मीकिनगर और गया में 35.6 डिग्री, सुपौल और पटना में 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, औरंगाबाद राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई जिलों में तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।


EXPOSE BIHAR DESK

advertisement image

Leave Your Comments