S A M A S T I P U R
समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवारा में आयोजित राजकीय मेला में खुलेआम शराब की बिक्री किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है। जांच की जिम्मेदारी एसडीपीओ पटोरी को सौंपी गई है। वीडियो और फोटो के आधार पर शराब बेचने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।
वीडियो में देखा जा रहा है कि मेला परिसर में काउंटर पर खुलेआम शराब रखकर बिक्री की जा रही है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। खास बात यह है कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की गतिविधि सामने आना प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है।
कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि मेला परिसर में शराबबंदी से संबंधित कोई जागरूकता बोर्ड भी नहीं लगाया गया था।
इधर, हलई थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो और फोटो की गहन जांच की जा रही है। संबंधित लोगों की पहचान कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
EXPOSE BIHAR DESK