5 साल से फरार आरोपी फनीश झा गिरफ्तार, पटना से सिंघिया पुलिस ने दबोचा
Date: 2026-04-25
EXPOSE BIHAR DESK
📍समस्तीपुर
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पांच वर्षों से फरार चल रहे वारी गांव के आरोपी फनीश झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, सिंघिया थाना पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर पटना सचिवालय थाना पुलिस के सहयोग से उसे पटना से दबोच लिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व एसआई सुभाष यादव कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और एससी/एसटी एक्ट समेत चार गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। वह इन मामलों में नामजद था और उसके घर की कुर्की-जप्ती की कार्रवाई भी पहले ही की जा चुकी थी।
बताया जा रहा है कि फनीश झा पिछले पांच वर्षों से लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था और पटना में एक झोपड़ी में छिपकर रह रहा था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचना के आधार पर उसका पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल आरोपी को सिंघिया लाने की प्रक्रिया जारी है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी मान रही है।
We may use cookies or any other tracking technologies when you visit our website, including any other media form, mobile website, or mobile application related or connected to help customize the Site and improve your experience.
learn more